पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच संभावित गठबंधन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल या किसी अन्य अकाली गुट के साथ गठबंधन करने का फैसला समय आने पर ही लिया जाएगा।
हाल ही में पंजाब दौरे के दौरान जालंधर में हुई एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में नितिन नवीन ने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा का मुख्य लक्ष्य पंजाब की हर विधानसभा सीट पर अपना संगठन मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर हालातों का मूल्यांकन करके गठबंधन के बारे में फैसला लिया जाएगा।
नितिन नवीन ने स्पष्ट किया कि इस वक्त भाजपा न तो गठबंधन के पक्ष में है और न ही इसके विरोध में। पार्टी ने फिलहाल अपने दम पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।


