पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी ऑफिस और संस्थानों के ऑफिस टाइमिंग में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। नए आदेशों के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से पंजाब के सभी सरकारी ऑफिस और संस्थानों का ऑफिस टाइमिंग सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।
गौरतलब है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने 25 मई 2026 से ऑफिस टाइमिंग को कुछ समय के लिए बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कर दिया था। अब मौसम में सुधार को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है और पहले का सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का समय फिर से लागू कर दिया गया है।


