दिल्ली स्थित पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग के ठीक 14 दिन बाद दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट (CIU) ने पश्चिमी विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गैंग के दो मुख्य शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के दौरान बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं।
पुलिस ने उनके पास से पाकिस्तान में बने हथियार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर राजधानी में किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे थे।
जब पुलिस टीम ने पश्चिमी विहार इलाके में उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया।गिरफ्तार किए गए शूटरों की पहचान हकीकत और सागर के रूप में हुई है, जो हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गैंग से जुड़े हुए हैं।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उनके पास से पाकिस्तानी हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की।11 जून को जिम पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग11 जून 2026 को दिल्ली के पश्चिमी विहार में स्थित गुरु रंधावा के जिम “24 आवर्स फिटनेस” पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई थी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी थी।


