पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने आज महान सिख योद्धा और शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।स्पीकर संधवां ने महान सिख सेनानायक की बेमिसाल कुर्बानी को याद किया। उन्होंने पहले संप्रभु सिख राज्य की स्थापना में बाबा बंदा सिंह बहादुर की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा किए गए क्रांतिकारी भूमि सुधारों की भी सराहना की,
जिनके तहत गरीब मुजारों और किसानों को भूमि के स्वामित्व अधिकार प्रदान किए गए थे।स संधवां ने कहा, “बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन बहादुरी, न्याय और निस्वार्थता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
उन्होंने दबे-कुचले लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए जुल्म और अत्याचार के विरुद्ध अथक संघर्ष किया। उनकी महान कुर्बानी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।”स्पीकर ने लोगों, विशेषकर युवाओं से बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा दिखाए गए मार्ग और आदर्शों पर चलने की अपील की।


