केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को धार्मिक सजा सुनाई गई है।आज वह चंडीगढ़ में SC कमीशन के समक्ष पेश हुए। उनके पक्ष को सुनने के बाद, कमीशन ने राज्य मंत्री को चार स्थानों पर सिर नवाने (माथा टेकने) का निर्देश दिया। SC कमीशन ने यह कार्रवाई पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में की है।
बिट्टू इन 4 स्थानों पर माथा टेकेंगे:श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेम्पल- फिल्लौर में स्थित डेरा ब्रह्मदास भगवान वाल्मीकि जी का डेरा (रामतीर्थ, अमृतसर) डेरा बल्लां में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।26 मई, 2026 को पंजाब नगर निगम चुनाव के दिन, धूरी (संगरूर) में भाजपा नेता ओंकार सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था
उन्हें छुड़ाने और धूरी में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने रोका, जिसके बाद संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी तीखी बहस हो गई।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद बिट्टू पर उनके ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ अपमानजनक और जातिवादी टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस घटना को गुंडागर्दी करार देते हुए कड़ी निंदा की थी।इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब SC कमीशन ने खुद नोटिस लिया, बिट्टू को तलब किया और संगरूर पुलिस से रिपोर्ट मांगी। हालांकि, बिट्टू ने सार्वजनिक रूप से अपने शब्दों के लिए माफी मांगी। संगरूर पुलिस ने भी एक रिपोर्ट पेश की।


