Tuesday, June 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमान सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के जनरल ट्रांसफर व पोस्टिंग के...

मान सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के जनरल ट्रांसफर व पोस्टिंग के लिए तय समय सीमा को बढ़ाया

पंजाब के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक ज़रूरी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि मान सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के सामान्य तबादलों (जनरल ट्रांसफर) को लेकर एक अहम फ़ैसला लिया है। सरकार ने सामान्य तबादलों और पोस्टिंग के लिए तय समय सीमा को बढ़ा दिया है।

कार्मिक विभाग (Personnel Department) द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, पहले सामान्य तबादलों की अवधि 15 अप्रैल 2026 से 14 जून 2026 तक तय की गई थी। अब इस अवधि को बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दिया गया है।नए आदेशों के अनुसार, सरकारी विभागों द्वारा सामान्य तबादलों और पोस्टिंग के लिए आवेदन 30 जून 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे और इसी अवधि के दौरान तबादले किए जाएंगे।

सरकार ने साफ़ किया है कि 30 जून 2026 के बाद सामान्य तबादलों और पोस्टिंग पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इस तारीख के बाद, किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का तबादला केवल विशेष परिस्थितियों में ही संभव होगा।अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि 30 जून के बाद कोई भी तबादला या पोस्टिंग केवल 23 अप्रैल 2018 की ट्रांसफर पॉलिसी के प्रावधानों के अनुसार ही मंज़ूर की जाएगी।

सरकार का यह फ़ैसला उन अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत देगा जो अपने तबादले के लिए आवेदन करने का इंतज़ार कर रहे थे। सामान्य तबादलों की अवधि 14 जून से बढ़ाकर 30 जून 2026 की गई। कार्मिक विभाग ने नई अधिसूचना जारी की। 30 जून के बाद सामान्य तबादलों पर पूरी रोक। तबादले केवल विशेष मामलों में ही संभव होंगे। 23 अप्रैल 2018 की ट्रांसफर पॉलिसी के नियम लागू रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments