Saturday, June 13, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने-चांदी की कीमत में गिरावट !

सोने-चांदी की कीमत में गिरावट !

आज अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. पश्चिम एशया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े नए सैन्य तनाव और मजबूत अमेरिकी डॉलर की वजह से दोनों कीमती धातुओं की 1-3% तक की बड़ी गिरावट आई ।

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 4300 रुपये तक की बड़ी गिरावट आई है, जबकि गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 केरेट सोना 1,36,450 से 1,37,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है. वैश्विक बाजार में सोना इस वक्त 4175 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जो साल की शुरुआत में इसके 5602 डॉलर प्रति औंस के इसके हाई लेवल से 25% से ज्यादा नीचे है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव करीब 8,100 से 8,200 रुपये प्रति किलो (3.3%) टूटकर 2,38,225 के स्तर पर आ गया है. दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में 999 फाइन चांदी का रेट गिरकर 2,35,520-2,36,110 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बना हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी 1.4% गिरकर 64.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है, जो मार्च के बाद इसकस सबसे निचला स्तर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments