Tuesday, June 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमोहाली में लड़की का कत्ल करने वाले को अदालत ने 15...

मोहाली में लड़की का कत्ल करने वाले को अदालत ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

मोहाली के फेज-11 में एक निजी कंपनी में लड़की डिंपल का चाकू मारकर कत्ल करने वाले उसके बॉयफ्रेंड हैरी को होश आने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हैरी को अदालत में पेश किया, जिसके बाद अदालत ने उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।बताते चलें कि कुछ दिन पहले मोहाली के फेज-11 में एक निजी कंपनी में डिंपल का हैरी ने चाकू मारकर कत्ल कर दिया था।

इसके बाद हैरी ने खुद को भी मारने की कोशिश की और उसने अपने गले पर चाकू से 10-12 वार किए, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसे होश आ गया और उसकी सेहत ठीक होने पर आज उसे अदालत में पेश किया गया।हैरी और डिंपल दोनों पटियाला के रहने वाले हैं। दोनों फेज-11 की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे।

जानकारी के अनुसार दोनों पहले रिलेशनशिप में थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। जब लड़के ने लड़की को मनाने की कोशिश की तो लड़की ने उसके साथ बात करने से इनकार कर दिया। इससे लड़का गुस्से में आगबबूला हो गया और उसने कंपनी के दफ्तर में ही चाकू से लड़की की छाती पर कई वार कर दिए,

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।लड़के ने लड़की की हालत देखते हुए खुद को भी खत्म करने की नियत से अपनी छाती पर चाकू से कई वार किए। दोनों घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि लड़का इलाजाधीन था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments