अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक इंटरव्यू के दौरान इस कदर भड़क गए कि उन्होंने पत्रकार को ‘बेईमान’ और ‘मूर्ख’ तक कह दिया और इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर चले गए। ट्रंप 7 जून को एनबीसी के ‘मीट द प्रेस’ प्रोग्राम में पहुंचे थे, एंकर ने जब उनसे बार-बार कैलिफोर्निया में चुनाव धांधली के उनके दावों पर सबूत मांगे तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और नेशनल लेवल पर प्रसारित होने वाले इंटरव्यू से उठकर चले गए।
इसकी शुरुआत तब हुई, जब कैलिफोर्निया में स्लो वोटिंग काउंटिंग का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि, ‘चार दिन हो गए है और वे अभी तक नतीजे घोषित करने के करीब भी नहीं हैं।’ एनबीसी की एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने जवाब में कहा कि काउंटिंग में इतना ज्यादा वक्त लगना कैलिफोर्निया में मतपत्रों की गिनती का सामान्य तरीका है, इसके जवाब में ट्रम्प ने कहा, ‘क्या आप जानती हैं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि वे चुनाव में धांधली कर रहे हैं।
वेल्कर ने ट्रंप से सीधे पूछा कि क्या उनके दावों को साबित करने के लिए उनके पास क्या कोई सबूत है. ट्रंप ने जवाब दिया- ‘मुझे बस देखना है’ और साथ ही कहा कि वह लोगों की बातें सुनते हैं. एंकर ने पूछा क्या यूएस में होने वाले इलेक्शन में धांधली के कोई सबूत हैं लेकिन ट्रंप ने कोई सबूत पेश नहीं किए. उन्होंने इसके उलट कहा उन्होंने सवाल किया कि क्या चुनाव के पांच दिन बाद भी वोटों की गिनती जारी रखना जायज है।


