पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए 15 जून, 2026 को सुबह 11 बजे का समय दिया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग ने आज
रवनीत सिंह बिट्टू को उनके धूरी दौरे के दौरान जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में तलब किया था। इस दौरान, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से एडवोकेट रमनदीप सिंह और एडवोकेट ए.एस. बरनाला पेश हुए और उन्होंने आयोग से समय मांगा, जिसे स्वीकार कर लिया गया और 15 जून, 2026 का समय निर्धारित किया गया है।


