Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबलुधियाना में जहरीली गैस रिसाव की घटना, 3 की मौत

लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव की घटना, 3 की मौत

लुधियाना में सुबह करीब 2 बजे एक पाना-चाबियां (कुंजी) बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस लीक हो गई। इस हादसे में एक पिता और पुत्र समेत तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि कई मजदूर बेहोश हो गए और कई अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।चश्मदीदों के अनुसार फैक्ट्री में काम सामान्य रूप से चल रहा था। अचानक एक गैस पाइपलाइन लीक होने लगी।

कुछ ही मिनटों में जहरीली गैस पूरी फैक्ट्री में फैल गई। गैस का प्रभाव इतना तेज था कि अंदर काम कर रहे मजदूरों को बचने का मौका भी नहीं मिला। दम घुटने और आंखों में तेज जलन के कारण कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर जमीन पर गिर पड़े। 2 लोगों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments