Friday, May 29, 2026

Google search engine
Homeपंजाबदिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर राजपुरा के पास बड़ा सड़क हादसा

दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर राजपुरा के पास बड़ा सड़क हादसा

दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुरा के पास वीरवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा जा रही एक वोल्वो बस सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

हादसा राजपुरा के पास गांव पातड़सी कलां के निकट हुआ। मृतक ड्राइवर की पहचान इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर का रहने वाला था। बस में लगभग 42 श्रद्धालु सवार थे, जो दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा जा रहे थे।हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी

। DSP, स्टेशन इंचार्ज और मूलेपुर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बचाया।सभी घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल 6 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ भेज दिया गया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि हादसा बस की तेज रफ्तार के कारण हुआ।पुलिस ने मृतक ड्राइवर की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments