आज जैसे ही खन्ना नगर परिषद चुनावों के वार्ड नंबर 15 में मतदान शुरू हुआ, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थकों के बीच बहस छिड़ गई। इससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। पोलिंग बूथ के बाहर हुई इस झड़प में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गालियां दीं, जिसके चलते पुलिस को दखल देना पड़ा।जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस की रीना विजन और AAP की मंजू मल्होत्रा चुनाव लड़ रही हैं।
रीना विजन कांग्रेस नेता गिन्नी विजन की पत्नी हैं, जबकि मंजू मल्होत्रा AAP के वरिष्ठ नेता शामलाल मल्होत्रा की बहू हैं। मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद, पोलिंग बूथ के बाहर गिन्नी विजन और शामलाल मल्होत्रा के बेटे राजीव मल्होत्रा के बीच कहासुनी हो गई।आपको बता दें कि यह बहस जल्द ही दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच तनाव में बदल गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत दखल दिया और स्थिति को काबू में कर लिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए, ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति शांत हो गई और मतदान बिना किसी रुकावट के जारी रहा। प्रशासन ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


