महंगाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. एक तरफ जहां हर कोई पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों से परेशान है वहीं सीएनजी भी आम आदमी की जेब खाली कर रहा है। बता दें एक बार फिर सीएनजी का दाम बढ़ गए हैं. आज दिल्ली में सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो महंगा हो गया. कल तक CNG का रेट 81.09 था,
वहीं अब 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 83.09 प्रति किलो के रेट पर सीएनजी मिलेगा।आज 26 मई को 2 रुपये की बढ़ोतरी से पहले भी 23 मई, शनिवार के दिन सीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति किलो बढ़े थे. पहले CNG का रेट 80.09 पैसे था जो अब बढ़कर 81.09 पैसे हो गया था. बता दें कि मई में अबतक चार बार सीएनजी के दाम बढ़ चुके है।


