Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलरेप केस में सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से फिर...

रेप केस में सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से फिर मिली राहत

जोधपुर में नाबालिग से रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर राहत मिली है।अदालत ने मेडिकल आधार पर दी गई उनकी अंतरिम जमानत को 07 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया है।इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर उनकी अपील पर इससे पहले फैसला आ जाता है तो वही प्रभावी माना जाएगा।

मामले की सुनवाई एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस की डिवीजन बेंच में हुई। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने दलील दी कि आसाराम की उम्र अधिक है, वे कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और लंबे समय से इलाजरत है। ऐसे में जमानत अवधि बढ़ाना जरूरी है।

राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक चौधरी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जेल प्रशासन द्वारा पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैदोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत बढ़ाने का आदेश दिया. अदालत ने यह भी साफ किया कि आसाराम किसी धार्मिक सभा में शामिल नहीं होंगे, भीड़ एकत्र नहीं करेंगे और देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे. अब इस चर्चित मामले में सबकी नजर हाईकोर्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हुई है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments