अमृतसर के गेट हकीमा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना भयानक था कि घर की खिड़कियां, दरवाजे और दीवारें टूट गईं। धमाके की आवाज सुनकर इलाके के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मिली जानकारी के मुताबिक, धमाके के समय घर में दो महिलाएं मौजूद थीं। आग लगने से दोनों महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के एक अस्पताल में भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घर में पटाखे रखे हुए थे और कहा जा रहा है कि महिलाएं उन्हें तैयार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक धमाका हो गया। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर लाया गया। पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के असली कारणों के बारे में कुछ साफ कहा जा सकेगा


