Tuesday, May 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबशहीद भगत सिंह नगर ने पंजाब में प्री-एस.आई.आर. गतिविधियों में मतदाताओं की...

शहीद भगत सिंह नगर ने पंजाब में प्री-एस.आई.आर. गतिविधियों में मतदाताओं की 88 प्रतिशत शिनाख्त कर 7वां रैंक हासिल किया

डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने बताया कि शहीद भगत सिंह नगर ने पंजाब में प्री-एस.आई.आर. गतिविधियों के तहत मतदाताओं की 88 प्रतिशत शिनाख्त करके 7वां रैंक हासिल किया है।डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि अब मतदाता वेरिफिकेशन का केवल 12 प्रतिशत काम ही बाकी रह गया है।

निर्विघ्न और पारदर्शी प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 615 बी.एल.ओ., 62 सुपरवाइजर तथा 3-3 चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी द्वारा काम की निगरानी की जा रही है।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर मतदाता वेरिफिकेशन, सुधार तथा कमियों को दूर करने संबंधी फॉर्म बांटे जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन मोर्चे पर रहकर पूरी प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहा है।

उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने के लिए अपने-अपने प्रतिनिधि तैनात किए जाएं।दस्तावेजों संबंधी शंकाओं को दूर करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि 2003 की मतदाता सूचियां मार्गदर्शक के तौर पर काम कर रही है

और कोई भी नागरिक अपनी निवास के सबूत के रूप में माता-पिता और दादा-दादी से संबंधित कोई भी दस्तावेज सबूत के रूप में पेश कर सकता है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि जल्द से जल्द फॉर्म भरकर दें। उन्होंने कहा कि दावे और आपत्तियों को दूर करने के लिए निर्धारित समय के बाद 1 अक्तूबर 2026 को मतदाता सूचियों की अंतिम प्रकाशन कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments