मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 10वीं में पहले तीन स्थानों रहने वाले छात्रों से मुलाकात की , बता दे कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कल 10वीं के नतीजें घोषित किए थे। सीएम ने कहा कि इन नतीजों ने साबित कर दिया है कि आपके पंजाब के बच्चों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। मैं खास तौर पर हरलीन शर्मा को 99.38% (646/650) मार्क्स के साथ पहली जगह पाने के लिए, और मणिमहेश शर्मा और रिया रानी को 99.23% (645/650) मार्क्स के साथ दूसरी और तीसरी जगह पाने के लिए बधाई देता हूं।
इन टैलेंटेड बच्चों की कड़ी मेहनत, उनके माता-पिता की दुआओं और शिक्षकों के सही गाइडेंस की वजह से आज पूरे पंजाब का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। आपकी सरकार शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है ताकि गांवों और शहरों के हर बच्चे को ऐसी ऊंची उड़ानें भरने के बराबर मौके मिलें। मैं सभी सफल स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और आशा व्यक्त करता हूं कि वे देश और दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करते रहेंगे।


