मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद, उनके विभागों को अन्य मंत्रियों के बीच बांट दिया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अब अन्य कैबिनेट मंत्री विभिन्न विभागों का कार्यभार संभालेंगे।जारी आदेशों के मुताबिक, अमन अरोड़ा को उद्योग एवं वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही, तरूणप्रीत सिंह सौंद को विद्युत विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, हरजोत सिंह बैंस को स्थानीय निकाय विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक कार्यों को बिना किसी बाधा के जारी रखने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। नए विभागों की जिम्मेदारी मिलने के बाद, इन मंत्रियों को अब और भी अधिक प्रभावी माना जा रहा है।


