Sunday, May 10, 2026

Google search engine
Homeपंजाबप्रीति ज़िंटा सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने पहुंची

प्रीति ज़िंटा सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने पहुंची

बॉलीवुड अभिनेत्री और IPL टीम किंग्स XI पंजाब की मालकिन प्रीति ज़िंटा सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने पहुंची। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में शीश नवाया, सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की । प्रीति ज़िंटा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला

कई श्रद्धालु उनके साथ तस्वीरें लेते भी नज़र आए। गुरु घर में मत्था टेकने के बाद, प्रीति ज़िंटा ने लंगर हॉल में सेवा भी की। उन्होंने श्रद्धालुओं को लंगर परोसा और सेवा-भाव के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उनकी सादगी और गुरु घर के प्रति उनकी श्रद्धा को देखकर श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल बन गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments