पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में खासा कैंप के पास हुए धमाके को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि, भाजपा का यह काम करने का तरीका है कि जिस राज्य में चुनाव लड़ना है पहले वहां दंगे करवा दो, छोटे-मोटे धमाके करवा दो, धर्म, जाति के नाम लोगों को बांट दो।
यह भाजपा की चुनाव की तैयारी है।सीएम ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनी रहेगी और दोषियों को सख्त सज़ा होगी। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि पंजाब ने बहुत काले दिन देख लिए हैं, अब पंजाबी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बीजेपी की पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी है. लोगों को डरा धमका कर बीजेपी वोट लेना चाहती है।


