कबड्डी प्रमोटर राणा बलचौरिया के मर्डर केस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने सेंट्रल एजेंसियों और त्रिपुरा पुलिस की मदद से इस मर्डर केस के एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार शूटर की पहचान आदित्य उर्फ माखन के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि आरोपी 15 दिसंबर, 2025 को गांव सोहाना (S. A. S. नगर) में कबड्डी प्रमोटर राणा बलचौरिया के सनसनीखेज मर्डर में शामिल मुख्य शूटरों में से एक है।
सूत्रों के मुताबिक, यह मर्डर विदेश में बैठे हैंडलर्स के कहने पर एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया था। जबकि उसके साथी पहले ही कोलकाता से पकड़े जा चुके थे। आदित्य अब तक पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, जिसे आखिरकार अगरतला से पकड़ लिया गया है।
पंजाब पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के खिलाफ उनकी ‘जीरो-टॉलरेंस’ पॉलिसी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि क्रिमिनल चाहे देश के किसी भी कोने में हों या विदेश में बैठे हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा।


