Monday, May 4, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में बारिश से गर्मी में मिली राहत....

पंजाब में बारिश से गर्मी में मिली राहत….

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश से गर्मी से काफी राहत मिली है। तापमान में करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और अब यह नॉर्मल से करीब 4.7 डिग्री कम है। चंडीगढ़ के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 4 मई को कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछार, 50-60 kmph की स्पीड से तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है।

इसे ध्यान में रखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा तापमान रिडकोट में 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और वहां 1 cm से ज्यादा बारिश भी हुई। राज्य के 22 जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है, जबकि 13 जिलों- पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला,

मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में ओले गिरने की संभावना है। हवा की स्पीड आमतौर पर 50-60 kmph रहने की उम्मीद है, जबकि अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और मोगा में 40-50 kmph की तेज़ हवाएं चल सकती है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments