बनूर-टेपला रोड पर एक कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग बनूर-टेपला रोड पर एक कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि इस गोदाम में अगरबत्तियों का स्टॉक रखा था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। जिस जगह पर आग लगी है, वहां बांद्रीवाल में दो अन्य गोदाम भी हैं।ये गोदाम सर्फ, अन्य लिक्विड प्रोडक्ट्स और किराने के सामान के लिए इस्तेमाल होते हैं। ।
बताया जा रहा है कि यह गोदाम रिलायंस कंपनी के हैं। जबकि गोदाम के लिए पूरी जगह BJMS द्वारा उपलब्ध कराई गई है। टेपला पुलिस चौकी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद है और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रशासन फिलहाल नुकसान का आकलन कर रहा है, और स्थिति पूरी तरह से आग बुझने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।


