पटियाला के शंभू में रेलवे ट्रैक के पास हुए एक ज़ोरदार धमाके के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह पता चला है कि सुरक्षा कारणों से रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह फ़ैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे पुलिस, RPF और फ़ॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद हैं और जांच कर रही हैं। फ़िलहाल, ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों का परिचालन तभी दोबारा शुरू किया जाएगा, जब हालात सामान्य हो जाएंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा करने से पहले वे अपनी ट्रेन की स्थिति के बारे में ज़रूरी जानकारी ले लें।बता दें कि, पटियाला जिले के राजपुरा-शंभू के बीच रेलवे लाइन पर सोमवार की रात को बड़ा धमाका हुआ था, राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर धमाके से पटरी को नुकसान पहुंचा था सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।


