उत्तर भारत में आज भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा ,पंजाब में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।कई जगहों पर लू लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।वहीं, दक्षिण भारत में गर्मी के साथ उमस भी रहने का अनुमान है।हालांकि, केरल और कर्नाटक में हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
वहीं, देश की राजधानी की बात करें तो आज भी दिल्लीवासियों को गर्मी और लू से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रहा।सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. गर्मी का कहर ऐसा है कि लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं और दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ अपेक्षाकृत कम दिखाई दे रही है. माउस विभाग के अनुसार, आज दिन में आंशिक रूप से बदल छाए रह सकते हैं, लेकिन तापमान में कोई खास कमी नहीं होगी।
हालांकि, आज शाम से मौसम में थोड़ा बदलाव की संभावना जताई गई है. दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश या धूल भरी आंधी चल सकती है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में दिल्ली के मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला. भीषण गर्मी के कारण दिल्ली के कई इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
आज सोमवार (27 अप्रैल) को न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।इसके साथ ही हीटवेव लोगों को परेशान करने वाला है क्यों रात भी गर्म रहेगी।वहीं हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रहने वाली है।शाम को आंधी और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।


