Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसजालंधर के कृष भगत आईपीएल में सिलेक्ट

जालंधर के कृष भगत आईपीएल में सिलेक्ट

जालंधर के कृष भगत आईपीएल में नजर आने वाले है। उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के लिए खरीदा है।बता दें कि कृष भगत पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के भतीजे और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुनी लाल भगत के पौत्रे और अश्विनी भगत के बेटे है । तेज बल्लेबाजी के साथ गेंदबाज़ी में कृष भगत अपना नाम बना चुके है।आईपीएल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 21 वर्षीय कृष भगत को 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर साइन किया गया है।

दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मुकाबले खेले है।दाएं हाथ के मध्यम गति के इस तेज गेंदबाज की उपलब्धि पर उनके दादा और पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल ने खुशी जताते हुए कहा कि जहां उनके बेटों ने राजनीति में नाम कमाया, वहीं पोते ने खेल जगत में परिवार का गौरव बढ़ाया है।

कृष की मां मनु और ताई सुरेश कुमारी ने बताया कि कृष के भीतर बचपन से ही क्रिकेट का जबरदस्त जुनून था, उन्होंने 5 साल की उम्र से ही अकादमी में अभ्यास शुरू कर दिया था और पिछले दो वर्षों की कड़ी मेहनत और इंतज़ार के बाद आखिरकार उन्हें यह बड़ी सफलता मिली है। जालंधर की अकादमी के कोचों का आभार व्यक्त किया।बता दें कि भगत परिवार बेटे की इस उपलब्धि पर काफ़ी खुश है। उन्होंने बताया कि कृष ने यहां तक पहुंचने में बहुत मेहनत की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments