Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने संविधान निर्माता डा. बी.आर. आंबेडकर की जयंती पर भेंट...

पीएम मोदी ने संविधान निर्माता डा. बी.आर. आंबेडकर की जयंती पर भेंट की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माता डा. बी. आर. आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आंबेडकर का व्यक्तित्व और उनका योगदान राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

प्रधानमंत्री ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “डा. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।”संसद भवन में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।

जहां पीएम मोदी उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम नेता पहुंचे थे। यहीं पर पीएम मोदी और खरगे बीच मुलाकात हुई और दोनों गर्मजोशी से मिले। बातें हुई और ठहाके भी लगे।मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बाबा साहेब डा. बी. आर. अंबेडकर की जयंती पर, हम उस दूरदर्शी महापुरुष के प्रति गहरी श्रद्धा से नमन करते हैं, जिन्होंने भारत को उसकी नैतिक और संवैधानिक आत्मा प्रदान की।

बाबासाहेब न केवल भारत के संविधान के निर्माता थे, बल्कि स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लिए एक अथक योद्धा भी थे- ये वे मूल्य हैं जो ‘भारत’ के मूल विचार को परिभाषित करते हैं। आज, जब संविधान एक षड्यंत्रकारी हमले का सामना कर रहा है, तब उनके शब्द और उनकी चेतावनियाँ एक नई और गहन प्रासंगिकता के साथ गूंज रही हैं। यह एक ऐसा क्षण है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments