Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट !

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट !

बैसाखी के मौके पर ग्राहकों में खुशी की लहर है। आपको बता दें कि आज भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। हाल ही में, सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पूरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें गिरती रहीं।

MCX पर जून एक्सपायरी के लिए चांदी की कीमत में ₹5,502 प्रति किलोग्राम की कमी आई है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को चांदी ₹2,43,274 पर बंद हुई थी, जो अब गिरकर ₹2,37,772 पर आ गई है। अगर इसकी अब तक की सबसे ऊंची कीमत (₹4,39,337) से तुलना करें, तो चांदी अब लगभग ₹2,01,565 सस्ती मिल रही है।

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमत में भी भारी गिरावट आई है। MCX पर 24 कैरेट सोना ₹1,171 गिरकर ₹1,51,481 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह ध्यान देने वाली बात है कि इस साल जनवरी में सोना अपने सबसे ऊंचे स्तर ₹2,02,984 पर था, जिसकी तुलना में अब यह ₹51,502 सस्ता हो गया है।

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना ₹316 की गिरावट के साथ ₹1,50,011 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, घरेलू बाजार में चांदी ₹2,953 प्रति किलोग्राम गिरकर ₹2,36,981 पर आ गई। ज्योतिषियों और बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेश करने से पहले उचित सलाह लेना ज़रूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments