Monday, April 6, 2026

Google search engine
Homeपंजाबहेमकुंट साहिब की यात्रा के लिए तैयारियां शुरू

हेमकुंट साहिब की यात्रा के लिए तैयारियां शुरू

गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब से जुड़ी हुई ख़बर सामने आ रही है। सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंट साहिब की यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है।गुरुद्वारे के सेवादारों के साथ तीन सदस्यीय भारतीय फौज की टीम हेमकुंट में बर्फबारी की स्थिति का जायजा लेने के लिए रवाना हुई, लेकिन गुरुद्वारे के आगे भारी बर्फबारी के कारण घंगरिया से आगे नहीं बढ़ सकी।

भारतीय फौज के जवान रास्ता साफ करने के लिए आगे आए।फौज और गुरुद्वारा साहिब के वॉलंटियर्स ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक के ट्रैक रूट का निरीक्षण किया। सर्वेक्षण के दौरान यह पाया गया कि हेमकुंट साहिब में लगभग 5 से 6 फुट बर्फ जमा हो गई है।

15 अप्रैल के बाद रास्ते पर बर्फ हटाने का काम शुरू करने के लिए भारतीय फौज की एक टुकड़ी आगे बढ़ेगी।हेमकुंट साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 23 मई को खुलने वाले हैं। फौज की 418वीं इंजीनियरिंग कोर हर साल हेमकुंट साहिब ट्रैकिंग रूट पर गुरुद्वारे से बर्फ साफ करती है।

इस संबंध में गुरुद्वारे के सेवादारों के साथ तीन सदस्यीय फौज की टीम शुक्रवार को गोविंदघाट से हेमकुंट के लिए बर्फ की स्थिति का जायजा लेने रवाना हुई। टीम ने शनिवार को हेमकुंट साहिब का दौरा करना था,

लेकिन सुबह से बारिश और बर्फबारी के कारण घंगरिया में कैंप लगाना पड़ा।कहा जा रहा है कि हेमकुंट साहिब में पांच फुट से अधिक बर्फ पड़ने की संभावना है। अटलाकोटी से हेमकुंट तक तीन किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है। फौज की टीम और वॉलंटियर घंगरिया में मौसम साफ होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments