Monday, April 6, 2026

Google search engine
HomeपंजाबPSEB कब घोषित करेगी 5वीं के नतीजे !

PSEB कब घोषित करेगी 5वीं के नतीजे !

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 6 से 12 मार्च तक 5वीं और 8वीं क्लास के बोर्ड पेपर करवाए थे। लेकिन अभी तक 5वीं का रिजल्ट नहीं आया है। अब, इन स्टूडेंट्स के साथ-साथ उनके पेरेंट्स भी रिजल्ट आने का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि वे अगले सेशन के लिए अपने बच्चों के एडमिशन समेत दूसरे प्रोसेस को आगे बढ़ा सकें।

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड किसी भी समय अपने स्कूलों के ज़रिए 5वीं क्लास के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, स्कोरकार्ड अप्रैल के पहले हफ्ते में घोषित होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने इस बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। खबरों के मुताबिक, रिजल्ट ऑफलाइन मोड में घोषित होने की संभावना है। स्टूडेंट्स अपने स्कूलों से मार्कशीट ले सकते हैं। जबकि 8वीं का नतीजा आनलाईन घोषित किया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments