पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की भलाई के लिए चलाई जा रही ‘मांवां-धीया सत्कार योजना’ संबंधी आधिकारिक नोटिफिकेशन पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया द्वारा जारी कर दिया गया है।योजना के तहत आम वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे, जबकि शेड्यूल कास्ट (SC) वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये की मदद दी जाएगी।
इस फैसले से राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी अनिवार्य है। साथ ही वह पंजाब की रजिस्टर्ड वोटर हो और उसके पास वैलिड आधार कार्ड तथा वोटर आईडी होनी चाहिए।
पंजाब, केंद्र या किसी अन्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की सरकार के नियमित या सेवानिवृत्त कर्मचारी- सरकारी पब्लिक सेक्टर यूनिट, बोर्ड, निगम, आयोग या अन्य संस्थाओं से पेंशन लेने वाले- इनकम टैक्स भरने वाले व्यक्ति- मौजूदा या पूर्व मंत्री, संसद सदस्य (MP), विधायक (MLA)- मौजूदा मंत्री, MP या MLA के जीवनसाथीसरकार का मानना है कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी और घरेलू खर्चों में भी राहत मिलेगी।


