रणवीर सिंह ने दिसंबर 2025 में पहले धुरंधर और अब ‘धुरंधर 2’ के साथ अपनी किस्मत ही पलटदी है।जहां वो लगातार मिल रही असफलताओं से जूझ रहे थे और खुद को साबित करने के मौके ढूंढ रहे थे तो आदित्य धर निर्देशित स्पाई थ्रिलर ने उनका हर सपना पूरा कर दिया है और उन्हें स्टारडम की नई ऊंचाईंयों पर पहुंचा दिया है।
इन सबके बीच रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड भी अपने नाम किए है। धुंरधर 2 बॉलीवुड के इतिहास की पहली ऐसी हिंदी फ़िल्म बन गई है, जिसने 900 करोड़ क्लब में एंट्री की है,चलिए यहां इस फिल्म की टोटल कमाई और प्रॉफिट के बारे में जानते है।
धुरंधर 2′ 19 मार्च को सिनेमाघरों में 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हुई है।कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने सभी भाषाओं में कुल मिलाकर 961 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात हिंदी बेल्ट में इसकी परफॉर्मेंस रही है. रणवीर सिंह की यह फ़िल्म इतिहास की पहली ऐसी हिंदी फ़िल्म बन गई है।
जिसने 900 करोड़ रुपये की कमाई की है।इसने 2025 की ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने 894.49 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ अपना थिएट्रिकल रन खत्म किया था।बता दें कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 हिंदी बेल्ट में एक ज़बरदस्त फ़िल्म थी। इसने अपने पूरे रन में 836.09 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।धुरंधर के अलावा, रणवीर सिंह की इस सीक्वल फ़िल्म ने हिंदी बेल्ट में कामयाबी के झंडे गाड़ने वाली हर बड़ी भारतीय फ़िल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।


