गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन बेचने के मामले में जांच कमेटी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में जांच कमेटी ने एसजीपीसी के दो बड़े अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। प्रताप सिंह सचिव के पीए जतिंदर सिंह और गुरुद्वारा 85 विभाग के गुरमेज सिंह को निलंबित किया गया है।
गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन बेचने के मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सात सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने दो अधिकारियों के विरुद्ध भी बड़ी कार्रवाई की है। यह कमेटी पहले ही एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह को निलंबित कर चुकी है।


