Monday, April 6, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में आज और कल बारिश की संभावना

पंजाब में आज और कल बारिश की संभावना

पंजाब और चंडीगढ़ में आज शुक्रवार और कल शनिवार को कई जगहों पर गरज, बिजली चमकने, तेज हवाओं और ओले गिरने की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग, चंडीगढ़ ने इसको लेकर ऑरेंज चेतावनी जारी की है।

आज तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अभी तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। पटियाला में सबसे ज्यादा तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर इन सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments