Thursday, April 2, 2026

Google search engine
Homeपंजाबहिमाचल प्रदेश सरकार ने एंट्री टैक्स दरें की कम

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एंट्री टैक्स दरें की कम

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंजाब और हरियाणा में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद नए एंट्री टैक्स दरें तय कर दी है। आबकारी और कर विभाग ने मंगलवार देर शाम इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया। इसके अनुसार, 12 सीट वाली सभी गाड़ियों के लिए एंट्री टैक्स घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है।इसके अलावा, सरकार ने टोल बैरियर के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निवासियों को Concession Pass देने का फैसला किया है।

अहम बात यह है कि पहले Concession Pass की सुविधा सिर्फ हिमाचल के निवासियों को ही मिलती थी, लेकिन अब टोल बैरियर के आस-पास रहने वाले पड़ोसी राज्यों के लोगों को भी यह सुविधा मिलेगी। इससे पड़ोसी राज्यों के निवासियों को महंगे टोल से राहत मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश की सरहदें पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर से लगती है। इसलिए इन राज्यों के सरहदी इलाके में पांच किलोमीटर के अंदर रहने वाले लोगों को Concession Pass दिए जाएंगे। सरकार ने हिमाचल में रजिस्टर्ड लाइट मोटर व्हीकल (LMV) व्यापारिक वाहनों (टैक्सी) को भी छूट दी है।

राज्य सरकार ने एक महीने पहले 5 सीटर गाड़ियों के लिए दाखिला फीस ₹70 से बढ़ाकर ₹170 और 6 से 12 सीटों वाली गाड़ियों के लिए ₹110 से बढ़ाकर ₹130 कर दी थी। इसका पंजाब और हरियाणा में कड़ा विरोध हुआ था। इसके बाद पंजाब सरकार ने हिमाचल के वाहनों पर दाखिला फीस लगाने का संकेत भी दिया, जिससे दोनों राज्यों के बीच तनाव पैदा हो गया।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फिर विधानसभा में दाखिला फीस घटाने का वादा किया। देर शाम तक आदेश जारी कर दिए गए। हालांकि मुख्यमंत्री ने सदन में कहा था कि 5 सीटर वाहनों की फीस ₹170 से घटाकर ₹70 और 6 से 12 सीटों वाले वाहनों की फीस ₹130 से घटाकर ₹110 कर दी जाएगी, लेकिन विभाग के आदेश में फीस घटाकर ₹100 कर दी गई। संशोधित दरें कल रात 12 बजे से लागू हो गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments