सुप्रीम कोर्ट की वकील सुनेना द्वारा घग्गर नदी के प्रदूषित होने का मुद्दा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष उठाया था। वकील सुनेना पिछले चार सालों से पर्यावरण को बचाने और भूमिगत जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए लगातार पैरवी कर रही हैं। सुनेना ने कहा कि पर्यावरण को बचाने और लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बनी सरहिंद की हंसाला नदी के प्रदूषित होने के मुद्दे को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सामने रखा गया है।
नदी में असंसाधित पानी बहाया जा रहा है, जिससे जन स्वास्थ्य और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पंजाब सरकार, जल स्रोत एवं स्थानीय सरकार विभाग, पीपीसीबी, स्वास्थ्य विभाग तथा फतेहगढ़ साहिब और मोहाली के डिप्टी कमिश्नरों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। वकील सुनेना ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।


