Monday, March 30, 2026

Google search engine
HomeपंजाबPSEB ने 'ई-कॉमर्स पोर्टल' किया शुरू, छात्रों को सभी टेक्स्टबुक्स पर 15...

PSEB ने ‘ई-कॉमर्स पोर्टल’ किया शुरू, छात्रों को सभी टेक्स्टबुक्स पर 15 प्रतिशत की मिलेगी छूट

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने नए एकेडमिक सैशन 2026-27 की शुरुआत के साथ ही छात्रों और अभिभावकों के लिए अहम फैसला लिया है जिसमें बोर्ड ने अपनी सभी टेक्स्टबुक्स पर 15 प्रतिशत की सीधी छूट देने की घोषणा की है। इस फैसले से न केवल हजारों परिवारों का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि किताबों की खरीद-बिक्री में होने वाली धांधली पर भी रोक लगेगी।

किताबों की बिक्री को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने अपना एक खास ‘ई-कॉमर्स पोर्टल’ तैयार किया है। यह पोर्टल 1 अप्रैल से पूरी तरह से चालू हो जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अब सभी संबद्ध स्कूलों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को किताबें उपलब्ध करवाने में पूरी सहायता करें।

बोर्ड ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी छात्र या अभिभावक से निर्धारित रियायती कीमत से एक भी रुपया अधिक नहीं वसूल सकते। PSEB बोर्ड ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन करते हुए या अधिक कीमत वसूलते हुए पाया जाता है, तो बोर्ड इसे बहुत गंभीरता से लेगा और उस स्कूल के खिलाफ सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अक्सर देखा जाता है कि नए सेशन की शुरुआत में किताबों की कीमतों को लेकर अभिभावकों के बीच भारी हंगामा होता है। बोर्ड की इस नई पहल से अब छात्रों को सीधे तौर पर फायदा होगा। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह डिजिटल मॉडल किताबों की कमी को खत्म करेगा और पूरे राज्य में कीमतों में एकरूपता लाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments