उत्तर-पश्चिम भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज सोमवार को हल्की बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी बारिश की संभावना है. 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली में बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
विशेषज्ञों ने बताया कि हिमालय पर्वतमाला और उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश दर्ज की गई।राजधानी दिल्ली में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी होने के बावजूद दिन भर धूप खिली रही। शहर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक और 11 मार्च को दर्ज किए गए मौसम के हाई टेंपरेचर से 36.8 डिग्री सेल्सियस के करीब था।
न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था।IMD के मुताबिक दिल्ली में आज बारिश की संभावना है।अप्रैल की शुरुआत अपेक्षाकृत ठंडी रहने की संभावना है. इसके बाद 2 और 3 अप्रैल के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ मिलेगा, जिसके बाद 6 से 9 अप्रैल के बीच एक और विक्षोभ आएगा, इसलिए तापमान में बहुत तेजी से वृद्धि होने की संभावना नहीं है।


