अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर और अभिनेता वरिंदर घुम्मण की मौत के मामले में अमृतसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई विशेष जांच टीम (SIT) की रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें सर्जरी के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही की पुष्टि हुई है।
वरिंदर घुम्मण का निधन 9 अक्तूबर 2025 को अमृतसर के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में की गई सर्जरी के दौरान देहांत हो गया था। मौत के तुरंत बाद उनके परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमृतसर जिला प्रशासन ने माहिर डॉक्टरों की एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की थी।
SIT ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसमें साफ कहा गया कि वरिंदर घुम्मण की मौत डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है।


