Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलमिडिल ईस्ट जंग का असर पूरी दुनिया पर !!!

मिडिल ईस्ट जंग का असर पूरी दुनिया पर !!!

मिडिल ईस्ट जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। जंग में अबतक 2,428 मौतें हुई है और नेतन्याहू ने ईरान की गैस फैसिलिटी पर हमले की अकेले जिम्मेदारी ली है। मिडिल ईस्ट जंग का आज 21वां दिन है।अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर हमले लगातार जारी हैं, जबकि ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

इससे पूरा मध्य पूर्व तनाव की चपेट में है और वैश्विक ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड से जुड़े प्रोसेसिंग प्लांट पर हमला इजरायल ने अकेले किया था और इसमें अमेरिका शामिल नहीं था।साथ ही ईरान के कुख्यात पैरामिलिट्री फोर्स बसीज के हेड ब्रिगेडियर जनरल गुलामरेजा सुलैमानी भी मारे गए।

इजरायल ने दावा किया कि ये दोनों हाई-प्रोफाइल टारगेट बीती रात के एयर स्ट्राइक्स में एलिमिनेट कर दिए गए और ईरान ने इन मौतों को स्वीकार करते हुए कहा कि ये हमले उसके सीनियर लीडरशिप को निशाना बना रहे है।मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने नया मोड़ ले लिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि फिलहाल अमेरिका मिडिल ईस्ट में कोई ग्राउंड ट्रूप्स नहीं भेज रहा है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मैं कहीं भी सैनिक नहीं भेज रहा हूं।अगर भेजता भी, तो आपको बताता नहीं, लेकिन हम सैनिक नहीं भेज रहे.’ उन्होंने ये भी जोड़ा कि सभी विकल्प अभी खुले है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments