Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeपंजाबचंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 जैसे हाई-सिक्योरिटी इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े हुई गोलियां चली जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है। जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने एक प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी।मुल्लांपुर के रहने वाले चरनप्रीत नागरा जो रोजाना जिम जाता था। रोजाना की तरह बुधवार को भी चरनप्रीत नागरा जिम करने के लिए आया था।

जैसे ही वह जिम के बाद पार्किंग में खड़ी गाड़ी में बैठने के लिए आया इतने में पहले से घात लगाकर बैठे 2 युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब कई राउंड गोलियां चलाई गई, जिससे प्रॉपर्टी डीलर को कई गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया।

फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाने शुरू कर दिए है, जबकि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments