अमृतसर में दरबार साहिब की बेअदबी वाला एक AI वीडियो सामने आया है। इसमें एक कंकाल पगड़ी पहने, लेकिन जूते पहने स्वर्ण मंदिर की परिक्रमा करता दिख रहा है। इसके अलावा, कंकाल जूते पहने लंगर हॉल में लंगर खाता दिख रहा है। वीडियो जारी होने के बाद सिख समुदाय कड़ा विरोध कर रहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
SGPC सदस्य गुरचरण ग्रेवाल ने कहा कि इसे देखने के बाद फैसला लिया जाएगा। स्वर्ण मंदिर की बेअदबी और सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी एक AI वीडियो बनाया गया था, जिसमें एक युवक और उसकी कार को परिक्रमा करते दिखाया गया था।
इसी तरह, एक मुस्लिम युवक ने स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में थूककर रील बनाई थी। SGPC सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह वीडियो उनके ध्यान में आया है। SGPC की AI जांच कमेटी मामले की जांच करेगी। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


