पंजाब विधानसभा में बजट सैशन का आज आखिरी दिन है। इस दौरान बाबू कांशी राम को भारत रत्न देने की मांग की गई। इस दौरान विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया गया। हरपाल चीमा ने पंजाब विधानसभा के अंदर साहिब बाबू कांशी राम को भारत रत्न देने की मांग की और भारत रत्न देने का प्रस्ताव पेश किया।
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और सुखविंदर सिंह सुखी ने अपना समर्थन दिया। वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि रोपड़ में उनके गांव के स्कूल का नाम बाबू कांशी राम जी के नाम पर रखा जाएगा। स्कूल को 2 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। बता दे कि बीते दिन उनकी 92 जयंती मनाई गई थी जिस दौरान राहुल गांधी ने भी कांशी राम जी को भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार के सामने रखी थी ।


