भारतीय जनता पार्टी आज मोगा के किली चाहला गांव में एक “बदला रैली” कर रही है। गृह मंत्री अमित शाह इस रैली में शामिल होने जा रहे है और पंजाब में BJP के चुनावी बिगुल का आगाज़ करेंगे।भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी बिगुल बजाने के लिए मोगा के किली चाहला गांव को चुना है।
राजनीतिक दल मोगा-किली चाहला को चुनावों के लिए एक शुभ क्षेत्र मानते है, इसलिए वे अपने चुनावी अभियानों की शुरुआत यहीं से करते है।भारतीय जनता पार्टी ने किली चाहला में 115 एकड़ के क्षेत्र में एक रैली का आयोजन किया है, जिसमें से 85 एकड़ में टेंट लगाए जाएंगे,
जहां लोग केंद्रीय मंत्री अमित शाह को सुनने के लिए बैठेंगे।BJP नेताओं के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली को संबोधित करने के लिए दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच मोगा पहुंचेंगे और लगभग एक घंटे तक भाषण देंगे। अपने भाषण के माध्यम से, अमित शाह BJP कार्यकर्ताओं को 2027 में सरकार बनाने संबंधी चर्चा करेंगे।


