पंजाब सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की खुशी में महिलाओं द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर जागो निकाली गई।विधानसभा हलका बंगा में हलका विधायक सुखविंदर सुखी द्वारा स्वयं जागो का नेतृत्व किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना केवल वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि पंजाब की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस वित्तीय सहायता से महिलाओं की आर्थिक स्थिति के साथ-साथ उनके आत्मसम्मान को भी मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं की भलाई और सशक्तिकरण के लिए पहले भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार का मानना है कि यदि महिलाएं मजबूत होंगी तो परिवार मजबूत होंगे और जब परिवार मजबूत होंगे तो समाज भी मजबूत बनेगा।
इसी तरह बलाचौर और नवांशहर में भी महिलाओं द्वारा जागो निकालकर मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया गया।महिलाओं ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ पंजाब की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की हर महिला को प्रति माह 1000 रुपये तथा अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाएंगे।


