Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने डिप्टी कमिश्नरों को दिए निर्देश,पंजाब में कहीं भी LPG...

सीएम मान ने डिप्टी कमिश्नरों को दिए निर्देश,पंजाब में कहीं भी LPG गैस की कमी न हो

राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए गए हैं कि पंजाब में कहीं भी LPG गैस की कमी न हो। जमाखोरों और ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि सीएम मान ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर यह बात कही।बता दे कि कई शहरों में लोग ब्लैक में कमर्शियल सिलेंडर खरीद रहे।

जो सिलेंडर पहले ₹1,600 में मिलता था, वह अब ₹3,500 में मिल रहा है। जहां घरेलू सिलेंडर घरों तक पहुंचाए जाते थे, वहीं अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग सिलेंडर लेकर एजेंसियों के बाहर लाइनों में खड़े है।US-इजरायल ईरान युद्ध का असर देश भर में दिख रहा है।

कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंद हो गए हैं, वहीं लोगों का कहना है कि घरेलू सिलेंडर बुक करने में भी परेशानी आ रही है।गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें दिख रही है।एसे में सीएम मान ने जिले के डिप्टी कमिश्नरों को यह निर्देश दिए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments