Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने -चांदी की कीमत में गिरावट !

सोने -चांदी की कीमत में गिरावट !

घरेलू वायदा बाजार में सोमवार, 9 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। हालांकि, ग्लोबल अनिश्चितताओं की वजह से अक्सर इन कीमती धातुओं की कीमतें बढ़ जाती हैं। हालांकि, आज कीमतों में गिरावट है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 की एक्सपायरी डेट वाला सोना वायदा करीब 1,139 रुपये गिर गया।

चांदी की कीमतों में भी 3,534 रुपये की गिरावट आई। MCX पर सोना वायदा 1,60,651 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर खुला। पिछले कारोबारी दिन MCX पर सोना 1,61,634 रुपये पर बंद हुआ था।9 मार्च को सुबह करीब 9:55 बजे, 2 अप्रैल की एक्सपायरी डेट वाला सोना MCX पर 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ ₹1,60,495 पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सोने का वायदा ₹1,60,672 के हाई लेवल को छू गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments