मिडल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत आत्मरक्षा के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है।मिडल ईस्ट में जारी जंग के एक हफ्ते से ज्यादा हो गए है। अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार ईरान पर हमला जारी है तो वहीं तेहरान इसके जवाब में खाड़े देशों को निशाना बना रहा है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने घोषणा की थी कि ईरान अब किसी भी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा, जब तक कि ईरान पर होने वाला हमला उसी देश की जमीन से न किया जाए।ईरान ने रविवार (8 मार्च 2026) को भी बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया।अमेरिका और इजरायली सेना ने शनिवार (7 मार्च 2026) की रात को ईरान की लाइफलाइन
माने जाने वाले तेल डिपो और ऊर्जा ढांचे पर जोरदार हमला किया ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण तेहरान और उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित शहरान (Shahran) तेल डिपो को निशाना बनाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तेहरान के आसमान में आग के बड़े-बड़े गोले और धुएं का काला गुबार साफ देखा जा सकता है।


