Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबचंडीगढ़ में एक युवक ने 23 वर्षीय लड़की की हत्या की

चंडीगढ़ में एक युवक ने 23 वर्षीय लड़की की हत्या की

चंडीगढ़ के सेक्टर 36 के एक पार्क में 23 साल की सुहानी को उसकी पहचान वाले एक युवक ने गले में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल युवती ने अपनी मां को फोन करके हमले की जानकारी दी। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी विनय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

उसकी मां अनीता के मुताबिक, सुहानी रविवार रात घर से यह कहकर निकली थी कि वह बाजार से चॉकलेट खरीदने जा रही है। जब वह करीब 15 मिनट तक नहीं लौटी, तो उसकी मां ने उसे फोन किया। तीन कॉल का जवाब नहीं मिला। चौथी कॉल पर सुहानी ने कांपती हुई आवाज में कहा, “मां, विनय ने मुझे चाकू मार दिया है, मुझे बचा लो।” परिवार तुरंत पार्क की तरफ भागा।

पार्क में टहल रहे एक व्यक्ति ने युवती को दर्द में देखा और पुलिस को बताया। कुछ देर बाद उसके पिता महेश और मां पहुंचे। सुहानी के गले से खून बह रहा था और उसकी सांसें चल रही थी। उसके पिता ने पुलिस से उसे अस्पताल ले जाने को कहा। एम्बुलेंस से उसे सेक्टर 16 हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments